Testimonials
नारायणपुरी युथ सोसाइटी के बारे में लोगों की राय
मोहन राम
अध्यक्ष
युवाओं के सामूहिक सहयोग से, श्री नारायणपुरी युथ सोसाइटी (NYS) शिक्षा, खेल एवं पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर एवं समर्पित प्रयास कर रही है — गाँवों में स्थायी परिवर्तन लाने और युवाओं को शिक्षा एवं उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के संकल्प के साथ।

भंवरलाल आर्य
मुख्य संरक्षक — NYS
शिक्षा व खेल ही वह सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा भविष्य में भारत का युवा बेहतर मानव संसाधन बना सकता है। युवाओं को अपने भविष्य निर्माण हेतु अखंड-प्रचंड पुरुषार्थ, अदमय साहस, समर्पण, उत्साह व लगन के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु बेहतर पर्यावरण मिलना भी अति आवश्यक है। अतः शिक्षा, खेल व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर कौशल विकास व सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु *श्री नारायणपुरी यूथ सोसाइटी NYS* का गठन किया गया है। धरातल स्तर पर शिक्षा, खेल व पर्यावरण की दिशा में कार्य कर एक मॉडल स्कूल के तौर पर पेश करने के लिए जोधपुर जिले के बालेसर ब्लॉक के *राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुन्दियाल नाडी, जाटिभांडू* के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। *मैं आप सभी से इस पावन कार्य के लिए NYS से जुड़ने का सादर आग्रह करता हूँ।* 🌐 *www.nys.org.in* 📞 *8005913232* ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
